Ascension of Qutbuddin Aibak
Muhammad Ghori had no son. It appears that he wished to make Aibak his successor in India. In 1206 AD, Ghori regularly appointed Aibak as his representative (subedar) in India and adorned him with the title of 'Malik'. After the death of Ghori, his nephew Ghiyasuddin Muhammad became the ruler of Ghor and Ghazni, but he was weak and incompetent. He was unable to handle the Indian state of Ghazni. Therefore, the people of Lahore invited Aibak to assume sovereignty and kingship. Aibak went to Lahore from Delhi and took over the reins of the state, but his formal coronation took place on June 24, 1206 AD, three months after Ghori's death. In the beginning, neither did he assume the title of Sultan, nor did he get coins minted in his name or read khutwas. This happened due to some special reasons.
Aibak wanted to become an independent ruler, but the opportune moment had not yet come. Ghori's successor Ghiyasuddin Muhammad, Aildauz, Qubacha and some other Turkish nobles were strong opponents of his independent power. Qutbuddin Aibak had to form a powerful group of his supporters in such an odd situation and strengthen his position through diplomacy.
To achieve his objective, he adopted the policy of matrimonial relations. He married his daughter to Iltutmish, his sister to Nasiruddin Qubacha and himself to the daughter of Tajuddin Aldouz. Due to this, the threat to him from Qubacha and Aldouz decreased and he got the support of Pratapi Iltutmish. He urged Ghiyasuddin to accept him as the independent ruler of India and in return assured him of military assistance against the Shah of Khwarizm. Ghiyasuddin soon accepted this request of Aibak and in 1208 AD accepted Qutbuddin as Sultan by sending throne, umbrella, state ensign and Nakara. He freed Aibak from the bondage of slavery. Now Qutbuddin became an independent ruler in true sense.
कुतुबुद्दीन ऐबक का राज्यारोहण
मुहम्मद गोरी को कोई पुत्र नहीं था । ऐसा प्रतीत होता है कि वह ऐबक को ही भारत में अपना उत्तराधिकारी बनाने की इच्छा रखता था। 1206 ई0 में गोरी ने नियमित रूप से भारत में ऐबक को अपना प्रतिनिधि (सूबेदार) नियुक्त कर उसे 'मलिक' की उपाधि से विभूषित किया था। गोरी की मृत्यु के पश्चात् उसका भतीजा गयासुद्दीन मुहम्मद गोर और गजनी का शासक बना, किन्तु वह निर्बल और अयोग्य था। वह गजनी के भारतीय राज्य को सम्भालने में असमर्थ था । अतः लाहौर की जनता ने ऐबक को प्रभुसम्पन्नता और राजशक्ति धारण करने के लिए आमंत्रित किया। ऐबक दिल्ली से लाहौर गया और राज्य की बागडोर उसने अपने हाथों में ले ली, किन्तु उसका विधिवत राज्याभिषेक गोरी की मृत्यु के तीन माह बाद 24 जून, 1206 ई० को सम्पन्न हुआ। प्रारम्भ में न तो उसने सुल्तान की उपाधि धारण की और न अपने नाम के सिक्के ढलवाये अथवा खुतवे पढ़वाये | ऐसा कुछ खास कारणों के चलते हुआ।
ऐबक एक स्वतंत्र शासक बनना चाहता था, किन्तु अभी उपयुक्त अवसर नहीं आया था। गोरी का उत्तराधिकारी गयासुद्दीन मुहम्मद, एैल्दौज, कुबाचा तथा कुछ अन्य तुर्की अमीर उसकी स्वतंत्र सत्ता के प्रबल विरोधी थे। कुतुबुद्दीन ऐबक को ऐसी विषम परिस्थिति में अपने समर्थकों का शक्तिशाली दल बनाना था तथा कूटनीति के द्वारा अपनी स्थिति को सुदृढ़ करना था।
अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उसने वैवाहिक सम्बन्धों की नीति अपनाई। उसने अपनी पुत्री का विवाह इल्तुतमिश, बहन का नासिरूद्दीन कुबाचा तथ स्वयं अपना ताजुद्दीन ऐल्दौज की पुत्री के साथ किया। इसके चलते कुबाचा और ऐल्दौज की ओर से उसके लिए खतरा कम हो गया और प्रतापी इल्तुतमिश का सहयोग उसे प्राप्त हुआ। उसने गयासुद्दीन से आग्रह किया कि वह उसे भारत का स्वतंत्र शासक स्वीकार कर ले और इसके बदले में उसे ख्वारिज्म के शाह के विरुद्ध सैनिक सहायता देने का आश्वासन दिया। गयासुद्दीन ने शीघ्र ही ऐबक के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया और 1208 ई0 में सिंहासन, छत्र राजकीय पताका और नकारा भेजकर कुतुबुद्दीन को सुल्तान स्वीकार कर लिया। उसने ऐबक को दासता के बन्धन से मुक्त कर दिया। अब कुतुबुद्दीन सही अर्थों में एक स्वतंत्र शासक बन गया।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments