Ads

Babur's first invasion of India (बाबर का भारत पर प्रथम आक्रमण)

 Babur's first invasion of India:- Babur's first invasion of India was done against the Yusufzai caste in 1519 AD. The Yusufzais were a quarrelsome caste and could only be compelled to pay revenue by force of the sword. After giving them proper punishment, Babur proceeded towards Bajaur and made a fierce attack on it. In this critical struggle, his new artillery system proved to be very important. Babar ordered the massacre here so that there was fear in the surrounding population, then Babar got the authority over the fort of Bajaur. Babur writes: By the grace and mercy of the great God, this mighty fort was captured within two or three hours." There he acted with great restraint. He writes again- "As my heart always had a desire to take possession of India, and since many of these countries had once been under the possession of the Turks, I wanted them to be my own." and had resolved to take possession of them by force or by peaceful means, as the case may be. Therefore, he behaved well with the mountain people. He further wrote, "I ordered- "Do not harm the animals and sheep of these people and do not touch their cotton rags and needles." As a result, the people there also without any resistance Accepted his defeat. He also took possession of Khushab. After that he sent one of his messengers to Delhi Ibrahim Lodi with the demand that - "Hand over the territories which were under the control of the Turks in ancient times." He also gave a letter to his messenger Mulla Murshid for Punjab's Subedar Daulat Khan Lodi, but Daulat Khan made the messenger prisoner in Lahore. This made Babar very upset and he himself went to Kabul after handing over Bhera to the Hindu Veg. After a few days, the residents of Bhera chased away the Hindu movement.



बाबर का भारत पर प्रथम आक्रमण :- बाबर का भारत पर पहला आक्रमण 1519 ई० में युसूफजाई जाति के विरुद्ध किया गया । युसूफजाई एक झगड़ालू जाति थी और केवल तलवार के बल पर ही राजस्व देने को विवश की जा सकती थी । उन्हें उचित दण्ड देने के पश्चात् बाबर बाजौर की ओर बढ़ा और उस पर भयंकर आक्रमण किया । इस विकट संघर्ष में उसके नये तोपखाने की व्यवस्था बड़ी महत्त्वपूर्ण सिद्ध हुई। बाबर ने यहाँ कत्लेआम की आज्ञा दे दी ताकि आसपास की आबादी में भय छा जाय, फिर बाजौर के दुर्ग पर बाबर का अधिकार हो गया । बाबर लिखता है : महान् ईश्वर के अनुग्रह तथा दया से इस शक्तिशाली दुर्ग पर दो-तीन घंटे के भीतर ही अधिकार हो गया ।" इसे बाबर हिन्दुस्तान के मार्ग में पहला कदम समझता था । इसके बाद वह झेलम के तटवर्ती भेरा नामक स्थान की ओर बढ़ा । वहाँ उसने काफी संयम से काम लिया । वह पुनः लिखता है—“चूँकि मेरे हृदय में हिन्दुस्तान को अधिकृत करने की सदैव अभिलाषा लगी रहती थी, और चूँकि इनमें से अनेक देशों पर एक बार तुर्कों का अधिकार रह चुका था, इसलिए मैं उन्हें अपना ही समझता था और बलपूर्वक अथवा शांतिमय तरीकों से, जैसे भी हो उन्हें हस्तगत करने का संकल्प कर चुका था ।” अतः उसने पर्वतीय लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया। उसने आगे लिखा है मैंने आज्ञा दी- "इन लोगों के पशुओं और भेड़ों को कोई हानि न पहुँचाओं और उनके सूती चिथड़ों और सूईयों को मत छूओ ।" परिणामस्वरूप वहाँ की जनता ने भी बिना किसी प्रतिरोध के अपनी पराजय स्वीकार कर ली । खुशाब पर भी उसने अधिकार कर लिया । तत्पश्चात उसने अपने एक दूत दिल्ली इब्राहिम लोदी के पास इस मांग के साथ भेजा कि-"जो प्रदेश प्राचीन काल में तुर्कों के अधिकार में थे उन्हें मेरे सुपूर्द कर दो ।" अपने दूत मुल्ला मुर्शिद को पंजाब के सूबेदार दौलत खाँ लोदी के लिए भी उसने एक पत्र दिए, किन्तु दौलत खाँ ने दूत को लाहौर में बंदी बना लिया । इससे बाबर काफी खिन्न हुआ और भेरा को हिन्दू वेग को सौंप कर स्वयं काबुल चला गया । कुछ ही दिनों बाद भेरावासियो ने हिन्दूवेग को मार भगाया ।




Post a Comment

0 Comments

Ads